Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

व्यापारिक एकता ही संगठन की शक्ति=अनिल मोदी। जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ का होली मिलन समारोह संपन्न

जमशेदपुर। कोल्हान प्रमंडल के वस्त्र व्यापारियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में आयोजित किया गया, जिसमें शहर के वस्त्र व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। समारोह को और भी रंगारंग बनाने के लिए सदस्यों ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसका सभी उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।

इस अवसर पर संघ के सदस्य प्रमोद सरायवाला ने मनोरंजक अंदाज में विभिन्न व्यापारियों को अलग-अलग उपाधियां प्रदान कीं, जिससे पूरे कार्यक्रम में हास्य और उल्लास का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है।उन्होंने कहा कि व्यापारिक एकता में ही संगठन की शक्ति है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक व्यस्तताओं के बीच ऐसे आयोजन व्यापारियों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद और एकता को मजबूत करते हैं। श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि सभी व्यापारी इसी तरह मिलजुल कर शहर के व्यापारिक माहौल को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान देते रहेंगे।

कार्यक्रम को संघ के संरक्षक कैलाश काबरा,पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर बरनवाल,कमल जैन,स्वरूप गोलछा,सचिव अशोक सारस्वत,संयोजक कमल किशोर लड्ढा,सह संयोजक महेश सरायवाला ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वासुदेव छापोलिया, अशोक जैन, कमल लालवानी, एच डी दवे,अशोक सराय वाला,पंकज पाड़िया, संतोष छापोलिया, बिट्टू सारस्वत, प्रदीप बीदासरिया, श्याम अग्रवाल, देवेश बेरिया, सोनू अग्रवाल, अवध बरनवाल, अरविंद अग्रवाल, राजेंद्र जैन, एवं बड़ी संख्या में वस्त्र व्यापारी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर होली मिलन समारोह का आनंद लिया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Related Post