Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

गम्हरिया में रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

गम्हरिया। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झुरकुली और गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देख इसकी सूचना तुरंत गम्हरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे आसपास के लोगों की नजर रेलवे पटरी के किनारे पड़े एक क्षत-विक्षत शव पर पड़ी। शव की स्थिति देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर मौत होने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा भी हो सकता है, वहीं किसी साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और पूरे मामले की छानबीन जारी है।

Related Post