Breaking
Wed. Mar 11th, 2026

झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के अगुवाई में जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी को एक स्मरण पत्र सौंपा गया।

जमशेदपुर—

झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी की अगुवाई में जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी (पूर्वीसिंहभुम) को स्मरण पत्र सौंपा गया।, ज्ञात हो कि पोटका प्रखंड अंतर्गत पंचायत – गोवालकाटा, गांव – गोड़ग्राम,टोला – सशोनगुटू के जन वितरण प्रणाली दुकानदार मिकी हाँसदा के द्वारा विगत 4 माह का खाद्यान्न राशन घोटाला का मामला कार्डधारियों ने उठाया था उसकी आवाज को दबाने के लिए मिकी हाँसदा ने 7 कार्डधारियों के ऊपर झूठा एवं बेबुनियाद डकैती का केस दर्ज कराया जिसके विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी मामला को संज्ञान में लेते हुए 19 फरवरी को जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नाम मिकी हाँसदा के राशन स्टोर लाइसेंस रद्द करने का ज्ञापन सौपा था आज 20 दिन बीत जाने के बावजूद भी किसी तरह का कार्रवाई नहीं हुआ इसी बीच पोटका प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा मिकी हाँसदा की स्टोर की अनुज्ञाप्ति संख्या – 03/2009 को रद्द करने का अनुशंसा पत्र 25/2/2026 में DSO को भेजा है लेकिन कार्रवाई अभी तक नहीं हुआ आज झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी स्मरण पत्र के माध्यम से DSO का ध्यान आकृष्ट कराया है की पोटका प्रखंड के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र की जनता (कार्यकारियों) की मांग को देखते हुए यथाशीघ्र मिकी हाँसदा का स्टोर लाइसेंस रद्द किया जाए अन्यथा झारखंड मुक्ति मोर्चा जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे इस अवसर केंद्रीय सदस्य हीरामणि मुर्मू,प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन,सचिन भुवनेश्वर सरदार, उपाध्यक्ष हितेश भकत,संगठन सचिव रमेश सोरेन,वीरेन पात्र, आदि उपस्थित रहे।

Related Post