जमशेदपुर। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बागबेड़ा कॉलोनी में पूर्णिमा कोचिंग सेंटर के पूजा पंडाल का फीता काटकर और पूजा-अर्चना कर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष व जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर सुबोध झा ने पिछले वर्ष मैट्रिक परीक्षा में कोचिंग सेंटर के छात्रों द्वारा प्राप्त प्रथम और द्वितीय स्थान के लिए सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।सुबोध झा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा दे रहे छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए घोषणा की कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बड़े पैमाने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्णिमा कुमारी, सुलेखा रानी, मनीषा कुमारी, प्रमिला पांडे, रंजीत कुमार, अखिलेश कुमार, सरोज मिश्रा, पवन पांडे, वंश कुमार मिश्रा, कार्तिक कुमार, निरंजन पाल, रंजन श्रीवास्तव, राजू पासवान, विनीता कुमारी सहित सैकड़ों बच्चे कोचिंग सेंटर में पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
बागबेड़ा कॉलोनी में पूर्णिमा कोचिंग सेंटर का सुबोध झा ने किया उद्घाटन, मैट्रिक टॉपर्स को किया सम्मानित

