Breaking
Fri. May 22nd, 2026

सचिव की पहल से जरूरतमंद महिला को मिली पेंशन की राहत

चाईबासा: आधार अपडेट नहीं होने के कारण पिछले तीन माह से पेंशन के लिए भटक रही एक जरूरतमंद महिला को अंततः राहत मिल गई। महिला की समस्या की जानकारी मिलने पर प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित पहल की।

सचिव के निर्देश पर अधिकार मित्र उदय शंकर और नीतू सार को संबंधित विभाग से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने को कहा गया। इसके बाद महिला का आधार अपडेट कराया गया और आवश्यक कागजात विभाग में जमा किए गए। प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात महिला की पेंशन दोबारा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया, जिससे अब उन्हें नियमित रूप से पेंशन राशि प्राप्त हो सकेगी।

पेंशन स्वीकृत होने की जानकारी मिलते ही महिला के चेहरे पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी। इस अवसर पर सचिव रवि चौधरी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव में कई बार लाभुक वंचित रह जाते हैं।

समाज के सभी वर्गों को विधिक और सरकारी सेवाओं की जानकारी देकर उनकी सहायता करना प्राथमिक जिम्मेदारी है।

प्राधिकार की इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है। यह उदाहरण दर्शाता है कि समय पर की गई संवेदनशील कार्रवाई से जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Related Post