कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र के चीलोडीह की महिला की इलाज के दौरान मौत। मृतका की पहचान गीता देवी (28, पति जागो कुमार कुशवाहा) के रूप में हुई है। इस बाबत मृतक के पिता डीलो महतो ने चंदवारा थाना में आवेदन देकर खाने में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। दिए आवेदन में कहा है कि 10 वर्ष पूर्व बेटी की शादी चिलोडीह निवासी जागो कुमार कुशवाहा से हिन्दू रीति रिवाज से की थी। शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ही दामाद, पुत्री के ससुर और सास अलग-अलग मांगो को लेकर मेरी पुत्री को प्रताड़ित करते रहते थे। उन्हें सोमवार को सूचना मिली कि उनकी पुत्री ने विषपान कर लिया है। जिसके पश्चात उसकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसके ससुराल वालों द्वारा उसे हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां बुधवार की सुबह उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। मुझे संदेह है कि मेरी पुत्री के खाने में जहर मिलाकर उसकी हत्या कर दी गई है। वही थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में जांच कर उचित कारवाई की जाएगी।

