Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

कांके प्रखंड के सोसो उलातु से 42 लोग उमरा के लिए रवाना

रांची।जिले के कांके प्रखंड अंतर्गत सोसो उलातु गांव से 42 मुस्लिम श्रद्धालु उमरा अदायगी के लिए पवित्र यात्रा पर रवाना हुए। यात्रियों को विदा करने के लिए गांव में विशेष दुआ और विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनके सकुशल यात्रा और कुबूलियत की कामना की।

इस अवसर पर मौलाना साहब ने उमरा की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यात्रा ईमान को मजबूत करने और अल्लाह से करीब होने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। सभी यात्रियों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर दुआएं मांगी और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ मक्का-मदीना के लिए प्रस्थान किया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव से इतनी बड़ी संख्या में एक साथ उमरा के लिए जाना सौभाग्य की बात है और इससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।

Related Post