Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

राजद की नगर निगम चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, महागठबंधन तालमेल पर बल

सरायकेला। रविवार को कोल्हान कार्यालय में राजद के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की सरायकेला जिला इकाई ने आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर एक अहम संगठनात्मक बैठक बुलाई, जो सफल रही। इस बैठक का मुख्य लक्ष्य संगठन को मजबूत बनाना, चुनावी रणनीति तैयार करना और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता सुनिश्चित करना था। आदित्यपुर जिला अध्यक्ष सकला मार्डी के प्रकोष्ठ के तहत तथा जिला अध्यक्ष बैजू कुमार के नेतृत्व में आयोजित यह बैठक संगठन विस्तार, चुनाव तैयारियों, कार्यकर्ता जिम्मेदारियों और आपसी समन्वय जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा का केंद्र बनी।बैठक में आदित्यपुर नगर अध्यक्ष, कपाली नगर परिषद अध्यक्ष तथा सरायकेला नगर परिषद अध्यक्ष से संबंधित विषयों पर भी विचार किया गया। सदस्यों ने फैसला किया कि नगर निगम चुनाव में महागठबंधन के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्षों के साथ तालमेल कायम करने के लिए हर प्रयास किया जाएगा। साथ ही, यदि तालमेल न बन सका तो राष्ट्रीय जनता दल सकला मार्डी को अपने समर्थित उम्मीदवार के रूप में उतारने पर विचार करेगा।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जनार्दन कुमार, राम यादव उपाध्यक्ष, बीरेंद्र कुमार महासचिव, डीएन सिंह महासचिव, राजेश कुमार सचिव, प्रमोद कुमार, जिला अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संजय कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष करन गोवास्मी, बसन्त हांसदा, ऊषा भारती, विनय पासवान, मन यादव, पिंटू यादव, अनिल कुमार रजक, अर्जुन हांसदा, विशाल बासके, सुनु दास समेत बड़ी तादाद में कार्यकर्ता और समर्पित साथी मौजूद रहे। समापन पर जिला अध्यक्ष बैजू कुमार ने सभी से निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को सशक्त बनाने तथा जनता के बीच पार्टी नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

Related Post