Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

तिलैया थानान्तर्गत चोरी की बैट्री बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

कोडरमा। अनुदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक कोडरमा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कोडरमा रेलवे स्टेशन के आउटर सिगनल तरफ छुपाकर रखे गये- चोरी की बैट्री को खपाने व बिकी करने हेतु अपराधी मोटरसाईकिल से ले जाने वाले हैं। ऐसी सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, कोडरमा द्वारा थाना प्रभारी, कोडरमा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कोडरमा रेलवे स्टेशन के आसपास कडी निगरानी की जाने लगी, इसी बीच कोडरमा रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिव मंदिर के नजदीक एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन लडकों को एक एक्साईड की बडी बैट्री के साथ पकडा गया। उक्त तीनों लडकों से बैट्री के संबंध में पूछताछ की गयी तो उन सबों के द्वारा बतलाया गया कि वे तीनों मिलकर कुछ दिनों पूर्व सुभाष चौक के पास लगे वाहन से बैट्री की चोरी किये थे, जिसे कोडरमा स्टेशन के आउटर सिगनल के पास झाडी में छुपाकर रखे थे। उसी बैट्री को लेकर आज तीनों बेचने के लिए ले जा रहे थे। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बरामद बैट्री को जप्त किया गया तथा तीनों लडकों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में तिलैया थाना कांड सं0 351 / 25, दि० 18.11.25 धारा 303 (2)/317 (2) बी०एन०एस० दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Related Post