Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

जिले भर में 70 से अधिक जगहों पर अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ चला अभियान, 183 लोगों से हुई पूछताछ*

रांची।राजधानी राँची में बुधवार की रात अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एसएसपी राकेश रंजन के आदेश पर राँची जिले के सभी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी और डीएसपी के द्वारा करीब 70 जगहों पर अड्डेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 183 लोगों को पकड़ा गया, जिसे हिदायत देकर छोड़ा गया। जिन जगहों पर अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान चलाया गया उसमें, नामकुम, कांके, बिरला मैदान, विद्यानगर, नरकोपी, लालपुर, हरमू समेत 70 जगहों पर अभियान चलाया गया.इस दौरान बेवजह जमा होकर अड्डेबाजी करने वाले कई युवकों को पुलिस ने खदेड़ कर भगाया तो कई लोगों को हिदायत देकर छोड़ा गया, कि अगली बार इस तरह का अड्डेबाजी करने पर जेल भेज दिया जाएगा।

एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे मुखर होकर अड्डेबाजी करने वालों की जानकारी दे।अगर आप किसी भी जगह पर अड्डेबाजी करते देखते हैं या उसकी सूचना मिलती है तो तुरंत हमें जानकारी दें, इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा बताया गया कि अक्सर अड्डेबाजी करने वाले लोग नशा करते हैं और आपराधिक घटनाओं की योजना भी बनाते हैं।ऐसे में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए अड्डेबाजी पर लगाम लगाना काफी जरूरी है।

Related Post