Breaking
Thu. Aug 6th, 2026

जमशेदपुर में नया विद्युत महाप्रबंधक भवन हुआ शुरू, उपभोक्ताओं को एक परिसर में मिलेगी सभी सेवाएँ

जमशेदपुर। कदमा के उलियान पावर सब स्टेशन परिसर में शनिवार शाम चार बजे नवनिर्मित विद्युत महाप्रबंधक एवं अंचल कार्यालय भवन का ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची से किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी उपस्थित रहे।

नए कार्यालय के संचालन से बिजली उपभोक्ताओं को एक ही परिसर में सभी आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध होंगी। महाप्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि पहले महाप्रबंधक कार्यालय बिष्टुपुर स्थित किराए के जर्जर भवन में चलता था, जिससे उपभोक्ताओं व कर्मचारियों को कई तरह की असुविधाएँ होती थीं। वर्ष 2024 में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने नए भवन का शिलान्यास किया था, जिसकी 2 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक संरचना अब पूर्ण रूप से कार्यरत हो गई है।

विद्युत अंचल कार्यालय, जो पहले आदित्यपुर के नोएडा क्षेत्र में स्थित था, उसे भी नए परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है। दोनों कार्यालय एक ही स्थान पर रहने से उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कार्यों में अधिक सुविधा, त्वरित समाधान और बेहतर सेवा मिलने की उम्मीद है।

Related Post