Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

गोलमुरी में रेडीमेड कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र के हिंदू बस्ती में सोमवार की देर रात एक हॉलसेल रेडीमेड कपड़ा दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देर रात हुई इस आगजनी में पूरी दुकान जलकर राख हो गई और लाखों रुपये का सामान स्वाहा हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही घंटों में दुकान का पूरा सामान – कपड़े, फर्नीचर, कैश काउंटर और अन्य सामग्री – जलकर खाक हो गया। मंगलवार की सुबह जब लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा तो तुरंत दुकानदार को सूचना दी, लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था।

दुकानदार ने बताया कि आग में लगभग 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारण को लेकर उन्होंने कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा। उन्होंने केवल इतना बताया कि घटना की जानकारी थाना को दे दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग संभवतः शॉर्ट सर्किट से लगी होगी, हालांकि कुछ लोगों ने आशंका जताई कि किसी ने जानबूझकर भी आग लगा दी हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि आग लगने की असली वजह अब तक रहस्य बनी हुई है।

Related Post