Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई*

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जीएसटी सुधारों के ऐतिहासिक निर्णय के लिए बधाई दी है।

*बयान:*

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से अपने संबोधन में जीएसटी सुधारों की दिशा में संकेत दिया था। उसी क्रम में नई दिल्ली में हुई बैठक में 12% और 28% जीएसटी स्लैब को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। यह कदम न केवल आम उपभोक्ताओं पर कर का बोझ कम करेगा, बल्कि किसानों और छोटे उद्यमियों को बड़ी राहत देगा।”

*आभार प्रकट:*

अमित अग्रवाल ने कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस दूरदर्शी निर्णय के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं। यह निर्णय आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।”

*भवदीय:*

अमित अग्रवाल

प्रदेश मंत्री

भारतीय जनता युवा मोर्चा

Related Post