Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

जमशेदपुर में चलती स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बारीडीह स्थित मर्सी हॉस्पिटल के पास एक चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान सड़क पर मौजूद लोग घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी से धुआं निकलते ही चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोक दिया, जिसके कुछ ही क्षण बाद उसमें आग भड़क उठी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मामले की सूचना दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि स्कूटी में तकनीकी खराबी के चलते यह आग लगी हो सकती है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

Related Post