जमशेदपुर: साकची बाजार में रविवार को दिनदहाड़े वाहन चोरी की वारदात सामने आई है। एक युवक ने दुकान के सामने खड़ी स्कूटी को निशाना बनाते हुए चोरी कर ली। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार अजय कुमार ने साकची थाने में शिकायत दर्ज कराई है और स्कूटी की बरामदगी के साथ-साथ चोर की गिरफ्तारी की मांग की है।
घटना रविवार शाम करीब 4:58 बजे की है, जब अजय कुमार हमेशा की तरह अपनी स्कूटी (नंबर JH05CF 4266) को दुकान के सामने पार्किंग में खड़ा करके दुकान में चले गए थे। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि एक संदिग्ध युवक पहले स्कूटी के पास आता है, फिर उसे धीरे-धीरे खींचकर कुछ दूर ले जाता है और बाद में उसे स्टार्ट कर मौके से फरार हो जाता है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में चोर की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है।

