Breaking
Sun. Jun 21st, 2026

सरायकेला में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम, 44.5 किलो आईईडी बरामद

कुचाई।सरायकेला-खरसावां और चाईबासा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें बताया गया था कि कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा ओपी अंतर्गत पहाड़ी इलाकों में माओवादियों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छिपा रखी है, जिसका इस्तेमाल सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया जाना था।

इस इनपुट के बाद सरायकेला-खरसावां पुलिस के नेतृत्व में एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और एसएसबी के जवानों ने हिस्सा लिया। सघन तलाशी अभियान के दौरान जंगली और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में छिपाकर रखे गए कुल 44.5 किलोग्राम आईईडी बरामद किए गए। बरामद विस्फोटकों में अलग-अलग क्षमता के आईईडी शामिल थे, जिनमें 1.5 किलो, 1 किलो और 500 ग्राम वजनी विस्फोटक केन पाए गए।

सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए बम निरोधक दस्ते की सहायता से सभी विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का मानना है कि समय रहते इस साजिश को विफल कर बड़ी अनहोनी टाली जा सकी।

Related Post