जमशेदपुर: कदमा बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल के ब्वॉयज़ और गर्ल्स बास्केटबॉल टीमों ने हाल ही में आयोजित सीबीएसई बास्केटबॉल क्लस्टर चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकेंड रनर-अप की ट्रॉफी अपने नाम की।
खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत, बेहतरीन टीमवर्क और अनुकरणीय खेल भावना का प्रदर्शन किया, जिसने स्कूल और क्षेत्र दोनों का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्राचार्य ने कहा कि हमारी टीमों ने मेहनत और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। यह पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल की यह उपलब्धि निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

