Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

लायंस क्लब जमशेदपुर प्रीमियम द्वारा सहयोग विलेज में सेवा कार्य संपन्न

लायंस क्लब जमशेदपुर प्रीमियम द्वारा आज सोनारी स्थित सहयोग विलेज में रह रहे अनाथ बच्चों के बीच बेबी वाइप्स, डायपर एवं हैंडवॉश का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य समाज में स्वच्छता और देखभाल के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

इस आयोजन को सफल बनाने में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के माननीय सचिव श्री भरत मकानी जी का उदार सहयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जिनके योगदान से यह सेवा कार्यक्रम संभव हो पाया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन ममता मूनका, सचिव लायन अंशुल रिंगसिया, कोषाध्यक्ष लायन कृष्णा अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष लायन नेहा चौधरी, तथा लायन रोहित अग्रवाल, सुमित मूनका, नवनीत चौधरी, अर्चना अग्रवाल, मेघा रिंगसिया सहित अन्य सदस्यों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति एवं भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया।

लायंस क्लब सदैव समाजसेवा की भावना को समर्पित रहा है और भविष्य में भी इसी भावना के साथ जनहित में कार्य करता रहेगा।

संपर्क हेतु:

लायन ममता मूनका – अध्यक्ष

लायन अंशुल रिंगसिया – सचिव

लायन कृष्णा अग्रवाल – कोषाध्यक्ष

Related Post