भगवान सिंह के नेतृत्व में बीते 3 सालों में CGPC ने किए अतुलनीय कार्य : लखविंदर सिंह लक्खा
बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के उपप्रधान सरदार लखविंदर सिंह लक्खा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर पहुंचा.इस प्रतिनिधिमंडल में सरदार सूरज सिंह नलवा, अध्यक्ष, बिहार गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, नवजीत सिंह (सचिव, सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पूर्वी भारत), तजिंदर सिंह (संयुक्त सचिव) और परमीत सिंह बग्गा (कानूनी सलाहकार) शामिल थे.इस दरमियान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और दर्शन किए.पटना साहिब से आए प्रतिनिधियों ने CGPC द्वारा संचालित कार्यों की सराहना की खासतौर पर गुरु रामदास भलाई केंद्र जहां हर महीने लगभग 500 लोगों को मुफ़्त दवाई दी जाती है एवं Sikh Wisdom Academy जो कि भविष्य में एक मील का पत्थर साबित होगा एवं आगे सिख बच्चों को IAS IPS बनाने में एक बड़ा रोल अदा करेगा इसके साथ साथ जमशेदपुर में सिख समुदाय के समग्र विकास पर विचार-विमर्श हुआ।
नौजवान सभा के पूर्व अध्यक्ष सतबीर सिंह सोमू ने संगत से अपील की है कि जो भी संगठन या व्यक्ति पटना साहिब के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करना चाहता है, वे जमशेदपुर परिसदन में बिहार अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा से संपर्क कर सकते हैं. लक्खा दो दिनों के लिए जमशेदपुर प्रवास पर हैं।

