Breaking
Sun. Sep 13th, 2026

*सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने जारी की कार्यक्रमों की रूपरेखा*

चाईबासा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर रविवार को चाईबासा के जुबली तालाब स्थित कैफेटेरिया में भाजपा की प्रेस वार्ता हुई। प्रेस वार्ता भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू के नेतृत्व में आयोजित की गई। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिड और पूर्व मंत्री सह पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, वरिष्ठ सदस्य चंदन झा, मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा मौजूद रहे।

जेबी तुबिड ने बताया कि एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा, सामाजिक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के मुख्य संयोजक बड़कुंवर गागराई और सह संयोजक गीता बालमुचू को बनाया गया है।

जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने बताया कि अभियान के तहत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के संयोजक चंदन झा और सह संयोजक सुशीला पुरती होंगे। चित्र सेवा के लिए रंजन प्रसाद और तरुण सवैया, सेवा स्मरण के लिए सुकमति विस्वा और राजश्री सवैया को जिम्मेदारी दी गई है।

आंगन मिलन सेवा की जिम्मेदारी रानी तिरिया और हेमंती विश्वकर्मा, कहानी बदलाव की की जिम्मेदारी जेबी तुबिड और विरेन्द्र कुमार गुल्लु को दी गई है। सेवा ज्योति यात्रा के संयोजक अजीत सिंह और सह संयोजक बीटू गुप्ता होंगे। वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा की जिम्मेदारी धीरज सिंह और आसना बिरुवा को दी गई है।

सेवा मेरा योगदान के संयोजक वंशीधर प्रधान और सह संयोजक अक्षय खत्री, सेवा सेतु अभियान के संयोजक पवन शर्मा और सह संयोजक गणेश दास होंगे। सेवा के रंग की जिम्मेदारी दुर्गावती बोयपाई और मृदुला निषाद को दी गई है।

हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज के संयोजक प्रताप कटियार और सह संयोजक शंभू हाजरा होंगे। जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट की जिम्मेदारी चन्द्रमोहन तियु और जय किशन बिरूली को दी गई है। 25 साल, 25 कहानियां (नेशनल अनबॉक्सिंग) के संयोजक भूषणपाट पिंगुवा और सह संयोजक प्रसन्न बिरूवा होंगे। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा की जिम्मेदारी रूपा सिंह और संजय अखड़ा को दी गई है।

भाजपा नेताओं ने बताया कि अभियान के दौरान रक्तदान, विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताएं, जनसेवा, जागरूकता, नवाचार और सुशासन से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को जनसेवक महाकुंभ के साथ होगा।

Related Post