जमशेदपुर: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था सोशल स्पार्क्स की ओर से अनूठी गौसेवा पहल की गई। संस्था की टीम ने कालियाडीह गौशाला पहुंचकर गौ माताओं को करीब 1000 किलोग्राम ताजी सब्जियां खिलाईं। इस पहल के जरिए युवाओं ने पर्व की खुशियों को सेवा, करुणा और संवेदना से जोड़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन सोशल स्पार्क्स के संस्थापक उत्कर्ष और लॉजिस्टिक्स प्रमुख दर्श मूनका के नेतृत्व में किया गया। संस्था के सदस्यों ने गौशाला में सेवा कार्य करते हुए गौ माताओं को हरी सब्जियां खिलाईं और इस सामाजिक पहल में सक्रिय भागीदारी निभाई।
सोशल स्पार्क्स की टीम ने कहा कि पर्व-त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और जीव-जंतुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी मौका हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर गौसेवा के माध्यम से युवाओं को जीवों के प्रति करुणा और संवेदनशीलता के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर टाटानगर गौशाला समिति की ओर से अशोक अग्रवाल, भरत अग्रवाल और बिमल रिंगासिया समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने सोशल स्पार्क्स की पहल की सराहना करते हुए सेवा कार्य में सहयोग किया।
कार्यक्रम में प्लक्षा पारीक, मयंक अग्रवाल, दक्ष चौधरी, अर्निश, सोनम, वरिन्या, दृष्टि ठाकर, भूमि, कृष्णा, कृतिका, मणिदीपा, राजवी, उजेषा, अर्चित, अमृता, ऋषित, अभिनव, नित्या और मिशा ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
सोशल स्पार्क्स ने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक भावना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। गणेश चतुर्थी पर आयोजित इस पहल के जरिए संस्था ने युवाओं को समाजसेवा के साथ जीवसेवा के लिए भी प्रेरित करने का संदेश दिया।

