जमशेदपुर: आदित्यपुर स्थित उत्कल किआ में शनिवार को कंपनी की बहुप्रतीक्षित प्रीमियम SUV Kia Sorento को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। शाम 5 बजे आयोजित लॉन्च कार्यक्रम में कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा (IPS) मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान ग्राहक, बिजनेस एसोसिएट्स, शुभचिंतक और उत्कल किआ व उत्कल परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।
लॉन्च के साथ ही Kia Sorento को ग्राहकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। डीलरशिप के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान छह बुकिंग कन्फर्म हुईं, जबकि 10 अन्य ग्राहक पाइपलाइन में हैं। उत्कल किआ अगले सप्ताह से पहली ग्राहक डिलीवरी शुरू करने की तैयारी में है। हालांकि, डिलीवरी वाहन की उपलब्धता और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने पर निर्भर करेगी।
Kia Sorento को प्रीमियम डिजाइन, बड़े और आरामदायक इंटीरियर, आधुनिक तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। SUV में हाइब्रिड और डीजल पावरट्रेन के विकल्प दिए गए हैं। इसके साथ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प भी उपलब्ध है।
फीचर्स की बात करें तो Sorento में ADAS Level 2+, Kia AI Assistant, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, Digital Key 2.0 और Bose Premium Sound System जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी इसे प्रीमियम और टेक्नोलॉजी आधारित SUV के तौर पर बाजार में उतार रही है।
Kia Sorento की एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये से 40.39 लाख रुपये के बीच है।
लॉन्च के मौके पर उत्कल किआ टीम ने कहा कि Sorento को ग्राहकों से मिली प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है। लॉन्च के दौरान मिली बुकिंग से जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र में प्रीमियम SUV को लेकर ग्राहकों की रुचि का पता चलता है। डीलरशिप को उम्मीद है कि Sorento स्थानीय प्रीमियम SUV बाजार में अपनी मजबूत जगह बनाएगी।
Kia Sorento के लॉन्च के साथ उत्कल किआ-आदित्यपुर ने जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र में प्रीमियम और तकनीक आधारित मोबिलिटी विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

