Breaking
Mon. Aug 24th, 2026

कन्हाईश्वर पूजा से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

चाकुलिया। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा कर लौट रहे दो युवकों की बाइक को शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गालूडीह निवासी 27 वर्षीय नीलू सदन की मौत हो गई, जबकि पाटमहुलिया निवासी 30 वर्षीय शिवम मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार नीलू सदन (गालूडीह) और शिवम मंडल (पाटमहुलिया) बाइक (संख्या जेएच 05 डीके 3004) से पूजा कर अपने घर लौट रहे थे। तभी चाकुलिया-शीशाखून मुख्य सड़क पर जोड़ाम गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दोनों को अपनी बोलेरो से चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने नीलू सदन को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवम मंडल की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

Related Post