मजदूर दिवस के शुभ अबसर पर तुलसी भवन जमशेदपुर में पत्रकार संगठन आल इंडिया स्माल एंड मीडियम जॉर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें बहुत सारे पत्रकार, साहित्यकार और समाजसेवीओ को सम्मानित किया गया। इस अबसर पर पोटका के रहने वाला प्रसिद्ध साहित्यकार सह समाजसेवी सुनील कुमार दे को भी उनकी उत्कृष्ट साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए बिशिष्ट सेवा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरजू राय ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सुनील कुमार दे सम्मानित करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।इस अबसर पर काफी संख्या में पत्रकार,साहित्यकार और समाजसेवी उपस्थित थे।

