अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोटका के ग्वालकाटा पंचायत के पलास बोनी गाँव में आयोजन किया गया. मार्शल आजीविका महिला सखी मंडल एव ग्रोथ संस्था द्वारा आयोजन किया गया. इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने सभी महिलाओं से उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित किया. साथ ही राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू, श्रीमती कल्पना सोरेन जैस महिलाओं का उदहारण देते हुए कहा की राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है.
इस मौके पर ग्रोथ संस्था के सचिव ने कहा कि जब भी महिलाओं को मौका मिला है, हमेशा ही सामाजिक कार्य के लिए आगे आयी है. अब अपने गाँव के विकास के लिए भी बढ़ रही है. इस मौके पर पूर्व जिला परिषद हीरामणि मुर्मू, पिनाकी नायक, पुतुल सोरेन, लक्ष्मी baskey, अनीता सरदार, सलमा माझी ने अहम भूमिका निभाई. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिला फुटबाल मैच रहा.

