Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

इमका अवॉर्ड्स का ऐलान, जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल को मिला पब्लिक सर्विस का अवार्ड  

इमका अवॉर्ड्स का ऐलान, जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल मिला पब्लिक सर्विस का अवार्ड  

IMKA Awards announced, Jamshedpur SSP Kishore Kaushal gets Public Service Award

मैग्सेसे विजेता अंशु गुप्ता, नीलेश मिसरा को एलुमनी ऑफ द ईयर, सर्वप्रिया सांगवान ने जीता जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर का इनाम

 

नई दिल्ली. आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के सालाना कनेक्शन्स मीट में नौवें इमका अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम का ऐलान हुआ। दिल्ली में आयोजित समारोह में जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल को पब्लिक सर्विस अवार्ड से नवाजा गया.

 

इसके अलावा गूंज के संस्थापक अंशु गुप्ता और लेखक-पत्रकार नीलेश मिसरा को एलुमनी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सर्वप्रिया सांगवान ने जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता, जिसके तहत उन्हें डेढ़ लाख रुपये की नकद राशि के साथ ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र मिला। समारोह में आईआईएमसी से 25 साल पहले पास हुए लगभग 80 पूर्व छात्र-छात्राओं को सिल्वर जुबली सम्मान भी दिया गया।

 

 

50 हजार रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक की इनामी राशि वाले विभिन्न पुरस्कारों के विजेताओं को संबंधित कैटेगरी की जूरी ने पुरस्कृत किया। जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर सर्वप्रिया सांगवान के अलावा पल्लव जैन को एग्रीकल्चर रिपोर्टर ऑफ द ईयर, संदीप रजवाड़े को रिपोर्टर ऑफ द ईयर पब्लिशिंग, अजातिका सिंह को रिपोर्टर ऑफ द ईयर ब्रॉडकास्टिंग, हर्षिता राठौर को प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, आर. सम्बन को इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर पब्लिशिंग, अनुज कुमार दास को इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर ब्रॉडकास्टिंग, पंकज बोरा को ऐड पर्सन ऑफ द ईयर, आशीष शुक्ला को पीआर पर्सन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। जूरी कैटेगरी में एवियन वी को पीआर एजेंसी ऑफ द ईयर और काइजन को डिजिटल एजेंसी का ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन के पूर्ववर्ती छात्र, छात्राएं शामिल हुए.

Related Post