Breaking
Sun. May 17th, 2026

रांची में एक साथ चार घरों में चोरी, CCTV में कैद हुई घटना*

रांची:रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित एकलव्य टावर में चोरी की घटना घटी है। गुरुवार के अहले सुबह एकलव्य टावर के चार फ्लैट्स का ताला तोड़ कर चोरी की गई है। चोरों ने फ्लैट नंबर 406, 502, 507 और 304 का ताला तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिन फ्लैट्स में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है, वे लोग अपने घरों में ताला बंद कर अलग-अलग शहरों में गए हुए हैं। सोसाइटी से ही मिली जानकारी के अनुसार तीनों घरों में 10 लाख से ज्यादा के जेवरात और 5 लाख से ज्यादा नगद चोरी की गई है। फ्लैट्स मालिकों के आने के बाद थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

Related Post