थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने मनाया गणतंत्र दिवस।
========================
जमशेदपुर=जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर श्री टाटानगर गौशाला स्थित संघ कार्यालय में संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने झंडोतोलन किया।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए अनिल मोदी ने कहा की आज हम देश का 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। हमारा संविधान विश्व का सबसे मजबूत संविधान है। आज के दिन हमें शपथ लेने की आवश्यकता है की हम हर हाल में अपने संविधान की रक्षा करें। देश के सभी नागरिक यदि अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग हो जाए तो भारतवर्ष को महान बनने से कोई नहीं रोक सकता। ।देश के लाखों उत्साही स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी प्राणों की आहूति देकर यह आजादी पाई है।इस को संभाल कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।।समारोह का संचालन संघ के सचिव अशोक सारस्वत एवं धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव महेश सरायवाला में किया।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष,कमल जैन,सचिव अशोक सारस्वत,सहसचिव कमल लड्ढा ने भी कार्यक्रम संबोधित किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से,नवीन बरनवाल,,अनिल छापोलिया,पंकज पडिया,,संदीप गोयल,विकी गोयल,नितेश सरायवाला,दीपक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल संजय अग्रवाल एवं अन्य उपस्थित थे।

