Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

लोहरदगा मे पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास,

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

 

 

भंडरा / लोहरदगा : लोहरदगा जिला के भंडरा प्रखंड क्षेत्र के छपरा टोली टोटो गांव में पति- पत्नी के आपसी विवाद के कारण पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। परिवार सदस्यों को जहर खाने की भनक लगते ही महिला को लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार चल रहा है। महिला की पहचान भंडरा छपरा टोली टोटो गांव निवासी सोमरा उरांव के 35 वर्षीय पत्नी संतोषी उरांव के रूप में हुई है, वही सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि इलाज के बाद संतोषी उरांव की स्थिति ठीक है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि संतोषी उरांव व उसके पति सोमरा उरांव के बीच कुछ बातों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद संतोषी उरांव ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

Related Post