Breaking
Wed. May 20th, 2026

घटना से पहले लोडेड हथियार के साथ बिहार से आया अपराधी गिरफ्तार

रांची:राजधानी रांची में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए घटना से पहले एक लोडेड हथियार के साथ बिहार से आए अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सोनू कुमार गुप्ता है, जो बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती क्षेत्र का निवासी है।

 

रातू थाना पुलिस ने सोनू को तिलता चौक के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और चार जिंदा गोलियां बरामद की हैं। पूछताछ में सोनू ने खुलासा किया कि उसे रांची में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बुलाया गया था। रांची के एक व्यक्ति द्वारा उससे संपर्क किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

 

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रांची में सोनू का संपर्क किससे था और उसे किस घटना के लिए बुलाया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई ने संभावित अपराध को टाल दिया है।

Related Post