Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

वन विभाग ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया बिरसा मुंडा जयंती

गुवा ।राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस, झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, सारंडा वन प्रमंडल अन्तर्गत वन विभाग, गुवा की टीम द्वारा मनाई गई ।

वन क्षेत्र पदाधिकारी रेंजर,आरएफओ परमानन्द रजक के नेतृत्व में ग्रामीणों व वनकर्मियों साथ हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

। इस दौरान बराईबुरु स्थित हाथी चौक पास विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुये उन्हें पुष्प अर्पित किया गया। आरएफओ परमानन्द रजक ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा प्रकृति व पर्यावरण से काफी प्रेम करते थे। जंगल के बीच रहकर अपनी प्राकृतिक धरोहर जैसे जल, जंगल, जमीन को बचाने हेतु अंग्रेजों से संघर्ष किया। हमें उनसे प्रेरणा लेकर सारंडा के जंगलों व वन भूमि को गलत तत्वों, माफियाओं के हाथों से बचाना हैं। वन व पर्यावरण है तो हम सभी हैं। हमें बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाने की जरुरत है। वन विभाग ने ग्रामीणों के बीच मिठाईयों का वितरण किया।

कार्यक्रम में छोटेलाल मिश्रा, कमल महतो, निर्मल महतो, समीत बनर्जी, योगेश सिंकु, जीतेन्द्र ब्रह्म, मो0 इस्लाम आदि दर्जनों मौजूद थे।

Related Post