तालाब में डूबने से पूर्व नक्सली कमांडर की हुई मौत

चतरा :सदर थाना क्षेत्र के जलेद गांव स्थित तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के गोडरा गांव निवासी सह पूर्व टीएसपीसी एरिया कमांडर राकेश गंझु के रूप में की गई। जलेद गांव के ग्रामीण गणेश गंझु ने बताया कि मृतक अपने बहन बहनोई से मिलने जलेद गांव आया था। खाना खाने के पश्चात वह नहाने के लिए तालाब पर गया था। इसी बीच पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया। इसकी सूचना जब हमलोगों को हुई तो प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आपदा राहत कोष के तहत् मृतक के परिजनों को चार लाख रु की सहायता राशी दी जाएगी। बताते चलें कि राकेश गंझू बंदूक छोड़कर मुख्यधारा में लौट गया था।

