Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

जमशेदपुर में 18 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की !

जमशेदपुर  -:मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 11 निवासी 18 वर्षीय शाहनवाज उर्फ मोंटी ने सोमवार की देर शाम अपने घर में छत के सीधी रूम में रस्सी के सहारे आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने शाहनवाज को फंदे से उतारकर तुरंत गुरु नानक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे टीएमएच (टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाहनवाज अपने पिता से 100 रुपये और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बाइक लेने की मांग कर रहा था। जब उसके पिता ने उसकी मांग को अस्वीकार किया, तो वह गुस्से में आ गया और आत्महत्या का कदम उठा लिया।

मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है, और पुलिस अब इस घटना की जांच कर रही है। मंगलवार को टीएमएच से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह घटना मानसिक स्वास्थ्य और परिवारिक संवाद की आवश्यकता को दर्शाती है। ऐसे मामलों में उचित संवाद और समझदारी से निपटने की आवश्यकता है ताकि युवा पीढ़ी को इस तरह के गंभीर कदम उठाने से रोका जा सके।

Related Post