Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

टाटा मोटर्स प्लांट में ठेका कर्मचारी की गाड़ी की चपेट में आकर मौत, मुआवजे की मांग को लेकर प्लांट में हंगामा ..

जमशेदपुर :- टाटा मोटर्स के प्लांट में मंगलवार सुबह हुए एक हादसे में एक ठेका कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के नवादा जिले के संदीप कुमार के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 6:00 बजे की है, जब संदीप ट्रांसपोर्ट विभाग में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी बैक करते वक्त उसकी चपेट में आ गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही संदीप को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद प्लांट में भारी हंगामा शुरू हो गया। कई मजदूर नेता अपने कर्मचारियों और मजदूरों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर प्लांट के गेट पर धरना देने लगे। आंदोलनकारियों ने 25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर और टेल्को थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मामले की जांच जारी है और मजदूर नेताओं के साथ बातचीत कर रास्ता निकालने की कोशिश हो रही है।

Related Post