Breaking
Fri. Jul 24th, 2026

लंग कैंसर की बीमारी से लंबे समय तक जूझने वाले बीबीसी के सहयोगी पत्रकार रहे रवि प्रकाश का शुक्रवार को निधन हो गया.

जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री ने रवि प्रकाश के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, “ज़िंदादिल इंसान हमेशा अमर रहते हैं. आप बहुत याद आएंगे रवि भाई…”

इसी महीने रवि प्रकाश को वर्ल्ड लंग कैंसर कांफ़्रेंस (डब्ल्यूसीएलसी-2024) में पेशेंट एडवोकेट एजुकेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

ये पुरस्कार समारोह अमेरिका के सैन डिएगो में सात सितंबर से शुरू हुआ था. इस साल ये पुरस्कार पाने वाले वह भारत के इकलौते व्यक्ति थे.

Related Post