Breaking
Wed. May 20th, 2026

महिला को मदद करने की बात कह डेबिट कार्ड बदला, निकाले 1.68 लाख ! 

राँची-:महिला की मदद करने की बात कह एक अपराधी ने उनका डेबिट कार्ड बदला फिर उनके खाते से 1.67 लाख की निकासी कर ली। इस संबंध में गुमला की रहने वाली मंजु जगरानी लकड़ा ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वह संत जेवियर कॉलेज पुरुलिया रोड के समीप एटीएम में पैसे निकालने के लिए गई थई। उसी दौरान दो अज्ञात लोग आए और उन्हें मदद करने के नाम पर झांसे में लिया। उनका डेबिट कार्ड कब बदल लिया पता ही नहीं चला। उनके खाते से जब पैसे निकालने का मैसेज आया तब उन्हें पता चला कि उनका कार्ड दोनों अपराधियों ने बदल लिए है। इसके बाद उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई।

Related Post