Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने रांची से जयपुर सीधी विमान सेवा की मांग दोहराई

सिंहभूम-: चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने राजस्थान के खाटू धाम में प्रत्येक वर्ष फागन माह में लगने वाले फागन महोत्सव में जाने वाले यात्रियों हेतु झारखण्ड की राजधानी रांची से जयपुर तक सीधी हवाई सेवा उपलब्ध कराने को लेकर पत्र के माध्यम से नागर विमान मंत्री के.आर. नायडू का ध्यानाकृष्ट कराया है और इसकी प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली को भी प्रेषित करने के अलावा एयरलाईन कंपनियों एयर इंडिया, विस्तारा एवं इंडिगो को भी उक्त महोत्सव के दरम्यान रांची से जयपुर तक सीधी हवाई सेवा को शुरू करने आग्रह पत्र के माध्यम से किया है। यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि राजस्थान के खाटू धाम में प्रत्येक वर्ष फागन माह में लगने वाले फागन महोत्सव जो कि इस वर्ष 15 फरवरी से 15 मार्च तक होगा के दौरान भव्य फागन महोत्सव का आयोजन होता है। जहां पूरे देश भर के राज्यों से लोग इसमें शामिल होते हैं। अध्यक्ष ने कहा कि झारखण्ड राज्य के विभिन्न जिलों में लाखों की संख्या में राजस्थानी लोग रहते है जो फागन के महीने में राजस्थान के खाटू धाम जो कि एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भी है वहां जाते हैं। टेªन से सफर करने पर लोगों का काफी समय इसमें लग जाता है। फ्लाईट की भी सीधी सेवा झारखण्ड से जयपुर के लिये उपलब्ध नहीं है। अभी लोगों को रांची से दिल्ली उतरकर दूसरे फ्लाईट लेनी पड़ती है और वहां बोर्डिंग चेकिंग में काफी समय बर्बाद हो जाता है तथा इस दौरान यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर बेवजह घंटों समय गुजारना पड़ता है। जो तीर्थयात्रियों को परेशान करने वाला भी होता है। वर्षों से लोग रांची से राजस्थान के खाटू धाम तक सीधी उड़ान सेवा के लिये आस लगाये हैं लेकिन यह उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसलिये इस वर्ष रंाची से जयपुर तक सीधी हवाई सेवा उपलब्ध कराने के लिये माननीय केन्द्रीय नागर विमान मंत्री श्री के.आर. नायडू से आग्रह किया गया है। साथ ही इसके लिये देश की विमानन कंपनियों को भी यह सेवा उक्त महोत्सव के दौरान शुरू करने का आग्रह किया गया है।

उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने बताया कि सिंहभूम चैम्बर ने इसके लिये पूर्व में भी आग्रह किया था लेकिन यह सेवा शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अगर झारखण्ड की राजधानी रांची से जयपुर तक सीधी फ्लाईट सेवा सालों भर उपलब्ध नहीं हो पाती है तो फागन के महीने (15 फरवरी से 15 मार्च तक) मंे रांची से दिल्ली तक चलने चाली कुछ फ्लाईटों को जयपुर तक विस्तार दिया जाय।

चैम्बर के सभी पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने भी माननीय केन्द्रीय नागर विमान मंत्री एवं विमानन कंपनियों से इसके लिये आग्रह किया है कि वे इस महोत्सव के दौरान रांची से जयपुर तक सीधी हवाई सेवा उपलब्ध कराने हेतु उचित कदम उठायें।

Related Post