Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

झारखण्ड बंगाली समिति की 56वीं वार्षिक आमसभा संपन्न, संरक्षक: शेखर दे व अध्यक्ष: झरना कर,

जमशेदपुर। झारखंड बंगाली समिति, जमशेदपुर शाखा की 56वीं वार्षिक आमसभा रविवार को साकची हाई स्कूल परिसर में आयोजित हुई। सभा में समिति की बीते वर्ष की गतिविधियों और वित्तीय लेखा-जोखा पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। सभा के दौरान नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। नवगठित समिति में संरक्षक के रूप में उद्योगपति एवं समाजसेवी शेखर दे को जिम्मेदारी दी गई है। सलाहकार के रूप में निखिल दत्ता, सुदीप्त मुखर्जी, कृष्णेंदु चटर्जी, स्वपन दासगुप्ता और बासबी गोस्वामी शामिल हैं। अध्यक्ष: झरना कर, उपाध्यक्ष: सुनील मित्र, पूरबी घोष, सुमिता बेरा, रमा मुखर्जी, स्तोता दासगुप्ता, दिलीप सिंह मोदक और तापस कुमार सरकार, सचिव: तपन कुमार सेनशर्मा, संयुक्त सचिव: आशीष गुप्ता और प्रद्युत कुमार बेज, सह-सचिव: ज्योत्स्ना कर, तपती दत्त, निर्मल दास, आरती सेन, जयदेव बनर्जी, श्यामल मजूमदार, शर्मिला पाल और पूरबी चटर्जी, कोषाध्यक्ष: सुजाता विश्वास, इसके अलावा ‘समिति समाचार’ के संपादक के रूप में निसार अमीन तथा सह-संपादक के रूप में तरुण कांति घोष को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभा में समिति के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी के साथ संगठन की गतिविधियों को आने वाले दिनों में और व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Post