Breaking
Wed. May 20th, 2026

घोड़ा बांधा तिलका मांझी तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत!

जमशेदपुर। टेल्को थाना अंतर्गत घोड़ा बांधा तिलका मांझी तालाब में नहाने के दौरान एक 40 वर्षीय व्यक्ति, नरसिंह मछुआ, की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, नरसिंह अपने एक साथी के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान नरसिंह का पैर फिसल गया, और तालाब में अत्यधिक कीचड़ होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका।

घटना के बाद नरसिंह के साथी ने तुरंत स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने तालाब में नरसिंह को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसे ढूंढने में असफल रहे। इसके बाद स्थानीय थाना को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया, जिन्होंने कई घंटे की मशक्कत के बाद देर शाम को कीचड़ से भरे तालाब से नरसिंह का शव बरामद किया।

पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Post