राँची-:नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा उलातू में ग्रामीणों की सुझबुझ से कत्लखाने में पहुंचने से 6 गोवंशीय पशुओं को बचाया जा सका।वही ग्रामीणों को देख सभी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 6 गोवंशीय पशु लदा टाटा मैजिक (जेएच 01बीए 2625) जब्त किया है जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात साढ़े दस बजे टाटा मैजिक राजाउलातू चौक में खराब हो गई।स्थानीय लोगों को शक हुआ तो वो मैजिक की ओर जाने लगे। ग्रामीणों को आता देख मैजिक में सवार चार तस्कर उतरकर भागने लगे।ग्रामीणों ने उनका पीछा किया परंतु सभी फरार हो गए। ग्रामीणों ने मैजिक में देखा तो उसमें 6 पशुओं को ठूंसकर बांधा हुआ मिला।ग्रामीणों ने पशुओं को बाहर निकाला जिसमें दो पशु सही से खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे।पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मैजिक मालिक एवं अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

