Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

नदी की धारा में बह गए तीन ग्रामीण और लगभग 50 बकरियां, तलाश जारी…

लातेहार-: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव स्थित बलबल नदी में दो महिला समेत तीन लोगों के बह जाने की खबर है। घटना रविवार की रात लगभग 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है।हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों के द्वारा लापता लोगों की खोजबीन आरंभ कर दी गई है।

दरअसल बालूमाथ थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी कुछ लोग अपनी बकरियों को चराने गांव के निकट स्थित नदी के उस पार जंगल में गए थे। इसी बीच अचानक बारिश होने लगी। बारिश के कारण नदी में बाढ़ आ गई थी। देर शाम जब ग्रामीण बकरियों को चराकर वापस गांव लौटने लगे तो नदी में पानी बढ़ने का अंदाजा नहीं लग पाया और सभी लोग पानी में बहने लगे।

इनमें कुछ लोग तो किसी प्रकार नदी से बाहर निकल आए, परंतु बसंती देवी, फूलो देवी और एक 13 वर्ष का लड़के का पता नहीं चल पाया।इधर ग्रामीणों के द्वारा हल्ला मचाए जाने के बाद अन्य ग्रामीण भी घटना स्थल पर पहुंचे और लापता लोगों की तलाश में जुट गए हैं। हालांकि अंधेरा होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत भी हो रही थी।

ग्रामीणों का कहना है कि नदी में उनकी बकरियां भी लापता हो गई हैं।ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 50 से अधिक बकरियों को लेकर ग्रामीण नदी पार कर रहे थे। परंतु अचानक नदी में पानी बढ़ जाने के कारण तीन लोगों के साथ-साथ सभी बकरियां भी लापता हो गई हैं।

इधर अंधेरा हो जाने के कारण लापता लोगों की तलाश और बचाव कार्य में परेशानी हो रही थी। हालांकि ग्रामीणों के द्वारा अपने स्तर से सुबह सुबह लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।

इधर इस संबंध में पूछने पर बालूमाथ एसडीपीओ आशुतोष सत्यम ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को मिली है।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।छानबीन के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Related Post