Breaking
Wed. May 20th, 2026

जादूगोड़ा-: अवैध लकड़ी कटाई के खिलाफ कार्रवाई !

जमशेदपुर  -:एसडीओ पारुल सिंह ने जादूगोड़ा के गोपालपुर गांव में अवैध लकड़ी कटाई के खिलाफ छापामारी की। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, उन्होंने 15 ट्रैक्टरों को जब्त किया, जिनकी कीमत लाखों में है।

एसडीओ ने दलबल के साथ जादूगोड़ा के गोपालपुर गांव में संचालित क्रशर मशीन पहुंची जहां जांच में पाया कि अवैध रूप से पेड़ों की लकड़ी की कटाई की जा रही है। इसके बाद उन्होंने करवाई करते हुए 15 ट्रैक्टर लड़कियां जब्त की।

छापामारी दल को देखकर वहां कार्य कर रहे मजदूर भागने में सफल रहे, जबकि क्रेशर मशीन के संचालक बी भगत और उसके पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जारी है।

एसडीओ ने स्पष्ट किया कि जिले में कहीं भी किसी भी तरह का अवैध कारोबार और नशे के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यह केवल शुरुआत है और आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

Related Post