Breaking
Sun. Sep 6th, 2026

*जिज्ञासा कोचिंग सेंटर में सम्मान समारोह, टॉपर्स को किया गया सम्मानित*

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के कराईकेला स्थित जिज्ञासा कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को उत्साहपूर्ण बना दिया।

समारोह में मुख्य अतिथि सह डायरेक्टर अनंत मिश्रा, विशिष्ट अतिथि भुवनेश्वर प्रधान, गुरचरण मिश्रा, उदित नारायण महतो एवं इलावत प्रधान उपस्थित थे। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में कोचिंग सेंटर के संचालक एवं शिक्षक श्रावण महतो तथा अध्यापक अमरजीत नायक, राहुल प्रमाणिक एवं रामकृष्णा प्रमाणिक ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

संस्थान की ओर से जारी टॉपर्स सूची के अनुसार कक्षा 12वीं में सावन हेंब्रम ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मुकाते सोय ने 82 प्रतिशत, अंकित महतो ने 80 प्रतिशत, रेशमी प्रधान, मगदली गागराई एवं खुशी कुमारी ने 79.4 प्रतिशत, श्रवण मुड़ी ने 79.2 प्रतिशत, जुलानी बोदरा ने 78.8 प्रतिशत, सपना महतो ने 78.2 प्रतिशत, खुशी प्रधान ने 77.4 प्रतिशत, मनीषा कुमारी नायक ने 77 प्रतिशत तथा मनीषा राउत ने 76.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

वहीं कक्षा 10वीं में बिलेश महतो ने 79.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। यमुना मेलगांडी ने 77 प्रतिशत, अंजली प्रधान ने 76.4 प्रतिशत, अर्जुन महतो ने 76 प्रतिशत, अमित मुड़ी ने 73.4 प्रतिशत, सुमित नायक ने 73 प्रतिशत, इशिता साहू ने 72.8 प्रतिशत तथा अमित महतो ने 71.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

डायरेक्टर अनंत मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ नियमित टेस्ट, अध्ययन सामग्री और व्यक्तिगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगे भी मेहनत जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में करीब 300 छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे। संस्थान की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Post