Breaking
Wed. May 20th, 2026

आदित्यपुर -: टीसीएस कर्मचारी ने की आत्महत्या !

आदित्यपुर -: आदित्यपुर निवासी मंजूलता मिश्रा (26), जो भुवनेश्वर स्थित टीसीएस कंपनी में काम करती थीं, ने काम के दबाव में आकर अंततः आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार देर रात की है।

मंजूलता ने इंजीनियरिंग के बाद की थी टीसीएस में शुरुआत

मंजूलता ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद टीसीएस कंपनी को ज्वाइन किया था। वह हाल ही में वर्क फ्राम होम कर रही थीं। परिवार का आरोप है कि मंजूलता पिछले कुछ दिनों से काम के अधिक दबाव में थीं, जिससे वह काफी परेशान रहा करती थीं।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंजूलता के परिजन टीसीएस कंपनी के अधिकारियों को ही इस कदम का जिम्मेदार मान रहे हैं।

Related Post