Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

बिरसा नगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

suicide concept. noose with shadow on dark wall background

जमशेदपुर

बिरसानगर जोन नंबर 3 में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 20 वर्षीय प्रदीप तंतुबाई ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

परिवार के सदस्यों के अनुसार, प्रदीप को रात के समय घर से बाहर घूमने जाने से मना किया गया था। इसी बात से आहत होकर प्रदीप ने यह कठोर कदम उठाया। घटना के बाद परिवार के लोग प्रदीप को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना शनिवार को परिवार के लोगों ने बिरसानगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदीप के परिवार और जानने वालों को इस हादसे से गहरा सदमा पहुंचा है।

Related Post