Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

पुलिस केन्द्र दुमका में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर आईपीएस वीर शहीद अमरजीत बलिहार को दी गई श्रद्धांजलि

आज 2 जुलाई 2024 को पुलिस केंद्र दुमका में वीर शहीद अमरजीत बलिहार,भारतीय पुलिस सेवा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

उक्त श्रद्धांजलि सभा में पुलिस अधीक्षक दुमका पीतांबर सिंह खेरवार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) एकुङ डुंगडुंग, परि0 पुलिस उपाधीक्षक आकाश भारद्वाज, परि0 पुलिस उपाधीक्षक अमित रविदास, परिचारी प्रवर रमेश कुमार मंडल, परिचारी (परिवहन शाखा) मसांग हांसदा, परिचारी (संपत्ति शाखा) अभय सिंह, पुलिस केंद्र के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने वीर शहीद अमरजीत बलिहार जी को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर एवं दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

संवाददाता मौसम गुप्ता कि रिपोर्ट।

राजधानी न्यूज़ जमशेदपुर इस खबर की पुष्टि नहीं करता है,

खबर की जवाबदेही पूरी तरह से संवाददाता की हैं।

Related Post