Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

संत अन्ना इंटर कॉलेज में नामांकित ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं का स्वागत पुरे धूम-धाम से

मांडर :-संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज मांडर में सत्र 2024 – 26 के लिए नामांकित ग्यारहवीं के छात्र – छात्राओं का स्वागत पुरे धूम-धाम से किया गया।मौके पर बारहवीं के छात्र – छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हूए कॉलेज की प्रचार्या सिस्टर निर्मला ज्योति कच्छप ने कहा कि आप विभिन्न स्कूलों से पढ़ाई पूरी कर हमारे कॉलेज में आएं, ये आप और हमारे दोनों के लिए सौभाग्य कि बात हैं हमें उम्मीद हैं कि अगले दो सालों तक कॉलेज परिसर में एक आदर्श छात्र- छात्रा की तरह अनुशासित रूप से शिक्षा ग्रहण करेंगे, हमारा भी प्रयास रहेगा कि आप को बेहतर शैक्षणिक वातावरण दें।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक प्रतिनिधि अनिल खलखो,विजय किसपोट्टा, उमेश प्रशाद,सुशांत चक्रवर्ती, रंजीता कुमारी, राजेंद्र इंदवार, स्वाति तिर्की,रश्मि तिर्की, सुमन तिर्की सहित सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

संवाददाता संजय प्रसाद कि रिपोर्ट।

राजधानी न्यूज़ जमशेदपुर इस खबर की पुष्टि नहीं करता है,

खबर की जवाबदेही पूरी तरह से संवाददाता की हैं।

Related Post