Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

बकरीद पर्व को लेकर कोवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

पोटका

बकरीद पर्व को लेकर पूर्वी सिंहभूम कोवाली थाना परिसर में इंस्पेक्टर हरमन तिग्गा की अध्यक्षता में गुरुवार 13 जून 2024 को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें। वही बैठक में कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा कि बकरीद पर्व के दौरान गौवंश हत्या की शिकायत मिलती है तो सीधी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा आधी रात के बाद घर के बाहर खुले में बाइक न रखें, नहीं तो बाइक को जप्त कर, फाइन किया जाएगा। बैठक में मोना राय ने कहा कि विद्या निकेतन स्कूल के पीछे गौ हत्या की शिकायत मिल रही है इसको लेकर उन्होंने थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की ।बही पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि 17 जून को बकरीद पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सभी मस्जिदों में लोगों के द्वारा बकरीद पर्व का नमाज अदा की जाएगी। बैठक में मौके पर पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, अनवर अली, उप मुखिया जाहिद परवेज, शंकर मंडल,मोना राय, रहमन काडू, जयपाल मुंडा, आदि उपस्थित रहे।

Related Post