Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

आसनबनी में दबंग प्रवृति के लोगो द्वारा अवैध बालू भंडारण कारोबार

चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी में दबंगों द्वारा अवैध बालू का कारोबार ग्रामीणों में आक्रोश. आसबानी के टोला इच्छापुर भोला सिंह द्वारा और मांझी टोला में अवैध बालू का भंडारण पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के नीरज नामक युवक अवैध बालू को देर रात्रि में हाइवा वाहनों द्वारा मांगकर भंडारण कर दिन दहाड़े जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता है। ग्रामीण महिला गुरुवारी का कहना है रात्रि में वाहनों के आवाजाही से शोर गुल से सोने नहीं मिलता है दिन में बच्चे स्कूल जाना आना करते है. जिससे दुर्घटना की संभाना बनी रही है चालक गाड़ी लोड और खाली के क्रम में गांजा, शराब आदि नशा पान करके आपस में गाली गलौज करते हैं .साथ ही केनाल नित्य कर्म, स्नान आदि के लिए जाने के दौरान असहज लगता है .

Related Post