Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

जुगसलाई में अंधा युवक और उसके मामी के साथ हुआ मारपीट, थाना पहुंचा मामला-video

जमशेदपुर जुगसलाई थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती रोड मुस्लिम बस्ती में एमडी सोनू नामक एक अंधा युवक और उसके मामी को राजा और अन्य सदस्यों ने मारपीट किया ,वहीं पीड़ित अंधा युवक और उसके मामी ने जुक्सलाई थाना में पहुंचकर शिकायत किया ।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=PsTYXDcUErw[/embedyt]

अंधा युवक एमडी सोनू ने बताया कि बिना कारण के ही मेरे साथ मारपीट किया गया ,हम नमाज पढ़ कर आ रहें थें राजा और अन्य लोगो ने मेरे साथ मारपीट किया ।

वहीं इस मामले पर राजा नामक युवक ने कहा कि अंधा युवक एमडी सोनू के साथ मारपीट नही किया गया ,जो आरोप लगा रहें हैं वह आरोप गलत हैं मामला जमीन से जुड़ा हैं मुझे ही उल्टा जान से मारने की धमकी दे रहा हैं ।

Related Post